Top News

धम्मदीक्षा दिवस के पावन दिन पर बिधूना अंबेडकर नगर, अंबेडकर पार्क में सम्मान का कार्यक्रम

न्यूज़ औरैया।

         धम्मदीक्षा दिवस के पावन दिन पर बिधूना अंबेडकर नगर, अंबेडकर पार्क में सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे जी रहे, इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति के द्वारा किया गया जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा कराटे के शानदार करतब दिखाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई दर्शकों ने बच्चों के कराटे के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए लोगों ने मुद्राएं देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया व नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को बाबासाहेब अम्बेडकर की तस्वीर देकर सम्मान किया गया,तथा श्रीमती अंशुल गौतम के द्वारा तथागत बुद्ध की तस्वीर देख कर देकर सम्मान किया गया तथा कमेटी के जिम्मेदार लोगों के द्वारा 21 किलो की माला पहनाकर जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे जी का सम्मान किया गया व उपस्थित जिम्मेदार लोगों ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष का मालाये पहनाकर सम्मान किया समय को देखते हुए लोगों ने अपने अपने विचार रखे वह जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा कि जो भी आज हम है बाबा साहब अंबेडकर की बदौलत हैं आज बाबासाहेब अम्बेडकर न होते तो कमल दोहरे आज जिला पंचायत अध्यक्ष न होते और कहा बाबासाहेब आंबेडकर हमारे मसीहा मार्गदर्शक थे, हैं, और रहेंगे। संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم