Top News

विधवा महिला ने लगाया जबरजस्ती भूमि पर कब्जा करने का आरोप*

*विधवा महिला ने लगाया जबरजस्ती भूमि पर कब्जा करने का आरोप*


*औरैया कंचौसी*-

तहसील बिधूना के राजस्व गाँव लछियामऊ निवासी  विधवा महिला मंजू देबी  पत्नी स्व ग्रीस नरायन  ने अपनी कृषि योग्य जमीन पर कुछ लोगो द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाकर एस डी एम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है ।  जिसमें प्रार्थिनी ने  गाँव के  गाटा संख्या 1039/955/1163/1182 का दो वर्ष पूर्व वेबा के सह हिस्से दारो द्वारा अपना हिस्सा कमलेश तिवारी पुत्र रमा शंकर को तीन बीघा की विक्री कर दिया था  है शेष हिस्सा वेबा और उसके पुत्र अमन  के पास है जिसे खरीददार कमलेश ने  दबंगई के बल पर बेवा की कीमती  उपजाऊ चार मे से  एक नंबर  को टैक्टर से जोत कर बिना उसे सूचित किये पूरा रकवा   कब्जा  कर लिया है।  वह गाव से बाहर रहती है जब वह गाव आई तो उसे इसकी जानकारी हुई तब उसने अधिकारियो को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है ।   जब कि भूमि खरीददार कमलेश  पुत्र रमाशंकर ने मंजू देबी के आरोप को निराधार बताते हुए अपने हिस्से की भूमि जोतने का दावा कर रहे है  जब कि क्षेत्रीय  लेखपाल पंकज सबिता  के  अनुसार खरीद दार ने बेवा के चार नम्बरो मे जमीन खरीदी है लेकिन कब्जा एक नम्बर मे किया यह गलत है,  वही इस संबंध में उपजिलाधिकारी राशिद अली ने बताया की उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल व थानाध्यक्ष दिबियापुर से मौके की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم