*करवाचौथ पर पत्नी करती रही इंतजार पति की हादसे में मौत*
*औरैया।* थाना दिबियापुर क्षेत्र के कस्बा ककोर निवासी एक युवक करवाचौथ के दिन रविवार की देर शाम अपने मित्र से मिलकर बाइक से वापस घर लौट रहा था , उसी समय ककोर बंबा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इधर उसकी पत्नी ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा हुआ था , और वह अपने पति के आने का इंतजार कर रही थी। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार व पत्नी की खुशियां मातम में बदल गई , तथा कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त होने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के कस्बा ककोर निवासी राहुल उर्फ टिंकू शर्मा 25 वर्ष पुत्र मुन्ना शर्मा करवा चौथ के दिन रविवार की शाम करीब 7 बजे औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर निवासी अपने मित्रों से मिलकर बाइक द्वारा वापस अपने घर लौट रहा था जैसे ही वह कस्बा के समीप सिद्धार्थ ढाबा व आरजेडी स्कूल के समीप पहुंचा , उसी समय उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराई। जिस पर लोगों एवं परिजनों ने उसकी शिनाख्त उपरोक्त नाम पता से की है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। आपको बताते चलें कि उपरोक्त युवक राहुल उर्फ टिंकू शर्मा की विगत माह जुलाई में करीब 3 माह पूर्व जनपद कानपुर देहात थाना मूसानगर क्षेत्र के ग्राम निवासी प्रियंका उर्फ आरती के साथ हुई थी। तथा उसकी पत्नी ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा हुआ था , तथा अपने पति के आने की राह देख रही थी। उसी समय जानकारी मिली कि उसके पति की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई है। जिस पर पत्नी समेत परिवार में मातम छा गया। युवक की मौत से नवविवाहिता के हाथों में मेहंदी लगी रह गई। इसके अलावा उसके अरमानों पर पानी फिर गया। बताया जाता है , कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है , जबकि उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। राहुल उर्फ टिंकू लुधियाना पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर वह अभी हाल ही में अपने घर आया हुआ था। युवक की मौत से परिजनों में करुण- क्रंदन गूंज रहा था।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know