Top News

*नवागंतुक बेला थानाध्यक्ष जीवाराम ने जनता को न्याय व सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया*


■ *थानाध्यक्ष ने क्षेत्रीय जनता को आपसी सहमति से  विवाद निपटाकर अपना समय व पैसा बचाने की सीख दी*
■ *अपराधी तत्व गलत रास्ते से अपना मुंह मोड़ लें या फिर क्षेत्र छोड़ दें-जीवाराम थानाध्यक्ष बेला*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
औरैया
नवागंतुक बेला थाना अध्यक्ष जीवा राम ने क्षेत्रीय जनता को न्याय व सुरक्षा दिलाने का आश्वासन देते हुए आपसी सहमति से विवाद निपटा कर अपना समय व पैसा बचाने की सीख दी ।।
संभ्रांत जनों से की गई औपचारिक भेंट में नवागंतुक बेला थानाध्यक्ष जीवा राम ने कहा कि क्षेत्रीय जनता को न्याय व सुरक्षा दिलाना उनका प्रथम कर्तव्य है, उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता आपसी सहमति से विवाद निपटाये तो उनका समय व पैसा व्यर्थ बर्बाद होने से बच सकता है, उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा व कानून व्यवस्था में पुलिस की जिम्मेदारी में संभ्रांत जनों की भी हिस्सेदारी है, उन्होंने कहा कि जब  संभ्रांतजन अपने पास पड़ोस में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए संजीदा रहते हैं तो समाज में अपराध कम होते हैं, उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिजनों, मित्रों को गलत रास्ते पर जाने से रोकने का प्रयास करें तो एक तरफ समाज में अपराध नहीं होते हैं और दूसरी तरफ परिजन व मित्र बुराई से बच जाते हैं और उनका भविष्य खराब नहीं होता है, नवागंतुक थानाध्यक्ष ने कहा कि समाज में होने वाले विवाद-झगड़ों को आपसी तौर पर बखूबी हल किया जा सकता है,उन्होंने कहा कि संभ्रांतजन आपसी विवादों को आपसी सहमति से निपटाने के लिए आगे आएं इससे जनता का समय व पैसा बर्बाद नहीं होता है,  उन्होंने कहा कि क्षेत्रीयजन किसी प्रकार की कानूनी सहायता लेने के लिए बेरोकटक उनसे संपर्क करें इसके लिए किसी को अनावश्यक माध्यम न बनाएं उन्होंने आश्वासन दिया क्षेत्रीय जनता की सुरक्षा वह समाज में शांति स्थापित करना उनका प्रथम कर्तव्य है उन्होंने अपराधी तत्वों को भी आगाह करते हुए कहा कि वह गलत रास्ते से अपना मुंह मोड़ ले या फिर क्षेत्र छोड़ दें।।
फ़ोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم