Top News

यूटा शिक्षा संगठन ने बिधूना विधायक के प्रतिनिधि देवेश शाक्य को यूटा के जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज कराये गए झूठे मुकदमे को निरस्त कराने हेतु सौपा ज्ञापन!

यूटा शिक्षा संगठन ने बिधूना विधायक के प्रतिनिधि देवेश शाक्य को यूटा के जिम्मेदार  पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज कराये गए झूठे मुकदमे को निरस्त कराने हेतु सौपा ज्ञापन!
 
 बिधूना(औरैया)-औरैया जनपद के यूटा शिक्षा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा आंदोलन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है! यूटा शिक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने बिधूना विधायक के प्रतिनिधि देवेश शाक्य को ज्ञापन देते हुए बताया कि ब्लॉक बिधूना के खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव  बी.ई.ओ.के संरक्षण मे बी आर सी  कार्यालय मे बनाये जा रहे आधार कार्डों मे मनमाने   तरीके से अवैध रुपए बसुले जा रहे है!  जिसकी शिकायत मिलने पर यूटा शिक्षा संगठन के जिलाअध्यक्ष ओम जी पोरवाल व आलोक बाबू जिला महामन्त्री के साथ कुछ शिक्षक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिधूना पहुंचे थे उन्होंने प्रकरण की शिकायत संसदीय तरीके से बी.ई.ओ.अवनीश यादव से की  जिस पर उन्होंने आपा खोते हुए अपने नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मिलकर शिक्षकों के साथ मारपीट की! और शिक्षकों पर अनावश्यक मानसिक दबाव बनाने के उद्देश्य से वीडियो द्वारा 8 शिक्षकों के विरुद्ध झूठे आरोपों के आधार पर थाना बिधूना में मारपीट व लूट जैसी धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया! जिलाध्यक्ष ने बताया की बिधूना पुलिस ने लूट जैसी गंभीर व संगीन धारा को बिना किसी तथ्यों की जांच न करते हुए शिक्षको के ऊपर मुकदमा  दर्ज करना बिधूना पुलिस की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है!बिधूना पुलिस की इस कार्यशैली से समूचे शिक्षक समाज एवम आम लोगो के अंदर भारी रोष व्याप्त है! जिसके चलते जनपद के हजारों शिक्षक आंदोलनरत है! ब्लू पिक्चर संगठन के जिला अध्यक्ष ने विधायक प्रतिनिधि यह अनुरोध किया है की जिन शिक्षकों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं उनको निरस्त कराया जाए और भ्रष्टाचार से संलिप्त बी.ई.ओ.व उसके रिश्तेदार के विरुद्ध जांच कर विधिक रुप से कानूनी कार्रवाई की जाए! इस मौके पर यूटा शिक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष ओम जी पोरवाल, आलोक बाबू (जिला महामंत्री) , देवेंद्र प्रताप सिंह  (मंडल संयोजक कानपुर) , विशाल पोरवाल (कोषाध्यक्ष) , ज्ञान प्रकाश बाथम, रोहित ,सुनीता कटिहार (उपाध्यक्ष) ,धर्मेंद्र अंबेडकर, शशांक सैनी( संयुक्त मंत्री), शरद कुमार ,शशीकांत गौतम (संगठन मंत्री), मुहित सिद्दीकी (मीडिया प्रभारी), नेत्रपाल सिंह सेंगर (प्रवक्ता), गायत्री श्रीवास्तव(प्रचार मंत्री), बृजेंद्र बाबू शर्मा(आय-व्यय निरीक्षक) के साथ कई शिक्षक मौजूद रहे! 
रिपोर्ट-बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने