Top News

*आदित्य शुक्ला बने प्रेस परिषद कुठौंद के अध्यक्ष*


# हर परिस्थिति में संगठन के साथ निष्ठा और ईमानदारी के साथ खड़ा रहूंगा- आदित्य

रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन


(जालौन) 9 अक्टूबर। जनपद जालौन के विकास खंड कुठौंद में क्षेत्रीय पत्रकार संगठन के तौर पर स्थानीय संगठन समस्त क्षेत्रीय पत्रकारों ने एक सर्वसम्मति से प्रेस परिषद का गठन किया है। जिसमें एक सप्ताह पूर्व अध्यक्ष का अविश्वास बहुमत के साथ किया गया था। जिसके बाद बीते शुक्रवार को प्रेस परिषद की बैठक कुठौंद स्थित मनोहर गार्डन में आहूत की गई। जिसमें उपस्थित एक दर्जन से भी अधिक क्षेत्रीय पत्रकारों ने मंथन किया और सर्वसम्मति से नए प्रेस परिषद के अध्यक्ष का दायित्व आदित्य कुमार शुक्ला शंकरपुर को सौंपा गया। जिसके बाद प्रेस परिषद के अध्यक्ष की संस्तुति पर इकाई में कार्यकारिणी का भी गठन कर घोषणा की गई।
जिसमें संरक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी उर्फ सट्टू महाराज, मंत्री आर पी वर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, महासचिव जगतेश दुबे भगवान, सचिव अनुज शर्मा, विशेष सचिव सौरभ पाण्डेय, संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सूचना एवं प्रसारण मंत्री सौरभ त्यागी, प्रचार मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, विशेष सचिव महेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी सुमित अवस्थी, निजी सचिव विनय कुमार वहीं सदस्यों में अभिनय कुमार और विनीत सिंह सेंगर आदि को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी गठन के पश्चात समिति के लोगों ने नए अध्यक्ष आदित्य को फूल-माला पहनाकर जोरदारी के साथ स्वागत सम्मान किया। वहीं आदित्य के द्वारा समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का फूल-माला पहनाकर उत्साहवर्धन सम्मान किया गया। परिषद के अध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं ने जिस विश्वास के साथ मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा। यद्यपि कोई भूल-चूक हो तो समिति के किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार है कि उसमें सुधार कराने और अग्रिम मार्गदर्शन करे। ऐसा करने से संगठन में अभूतपूर्व एकता और मजबूती बढ़ेगी। जिसके साथ अन्य सभी समिति के लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

## फोटो परिचय-
फूल-माला पहनाकर नए अध्यक्ष आदित्य का स्वागत करते प्रेस परिषद के लोग

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने