बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव मुग्गपुर में देर रात सांड़ ने खेत पर रखवाली करने गए किसान पर हमला बोल दिया वहां और अन्य किसन भी रखवाली कर रहे थे, चीख पुकार सुन किसान दौड़े तब तक किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना परिजनों के घर वालों को दी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
मुग्गपुर गांव निवासी अवधेश कुमार यादव (48 वर्ष) पुत्र अभय राम यादव खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने जा रहे थे। बताया जा रहा है, कि रविवार देर रात उनके खेत में अवरा जानवर निकल रहे थे। तभी किसान ने मवेशियों पर टार्च लगा दी लेकिन पीछे से आ रहे साड़ ने किसान को पटक-पटक कर जान ले ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी सूचना मिलते ही रुरुगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। जब इस संबंध में चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार से बात की तो बताया किसान की मौत आवारा सांड से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्राम प्रधान पति सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अवनेश चक सहित गांव के अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे। जैसा कि ग्रामीणों का कहना था कि सांड़ के हमले से पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know