■ *पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ, आई जी कानपुर, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना को भी प्रतियां प्रेषित कीं*
औरैया
थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टिकनापुर निवासी युवक ने आरोपी द्वारा बेवजह दरवाजे पर गाली गलौज कर फर्जी दलित एक्ट में फंसाने की धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर मुख्यमंत्री को जन सुनवाई के तहत प्रार्थनापत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।।
जनपद के बेला थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी याकूबपुर के ग्राम टिकनापुर पट्टी तोड़ना निवासी राहुल पुत्र उदित प्रकाश ने मुख्यमंत्री को जन सुनवाई के तहत समन्वित शिकायत प्रणाली पर भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पिता सिंचाई विभाग में अमीन पद पर कार्यरत हैं गांव में उनका अकेला घर है, विगत 3 अक्टूबर को 7:30 बजे रात को विपक्षी रामानंद प्रार्थी के दरवाजे पर शराब के नशे में होकर पुरानी रंजिश के तहत मां बहन की गालियां देने लगा,इस पर मना करने पर उसने झूठे दलित एक्ट व अन्य मुकदमें में फंसाने की धमकी दी,इस उनके पिता ने 112 पुलिस को सूचना दी, इस पर आरोपी मौके से भाग गया,सुबह 04 अक्टूबर को उसके पिता ने पुलिस चौकी याकूबपर जाकर प्रार्थना पत्र दिया पर सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित राहुल पुत्र उदित प्रकाश ने बताया कि क्यों उनके साथ आरोपी द्वारा कभी कोई घटना की जा सकती है, उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कार्रवाई कराये जाने व न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए पुलिस महानिदेशक लखनऊ, आई जी कानपुर, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना को भी प्रतियां प्रेषित की हैं।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know