Top News

*प्रतिभाशाली छात्रा कृति राय ने उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया*

■ *प्रतिभाशाली छात्रा कृति राय द्वारा उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने पर संस्थापक डॉ जगदीश गांधी व संस्थापिका भारतीय गांधी ने जताया हर्ष*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ,
 सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा कृति राय ने उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कृति ने यह अवार्ड अण्डर-19 वोमेन कैटेगरी में आयोजित 10मी एअर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जीता है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी  हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में होनहार शूटर्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने राइफल शूटिंग के तकनीकी ज्ञान के अलावा लक्ष्य साधने की क्षमता, ब्रेथ कन्ट्रोल, मूवमेन्ट कन्ट्रोल एवं ट्रिगर कन्ट्रोल क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया, साथ ही अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। कृति ने इसी वर्ष सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा उच्च अंको से उत्तीर्ण की है। 
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 
फ़ोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم