Top News

पत्रकारों के अधिकारों के साथ ही अब अधिवक्ताओ को भी बनाया जा रहा है निशाना - सतेन्द्र सेंगर

पत्रकारों के अधिकारों के साथ ही अब अधिवक्ताओ को भी बनाया जा रहा है निशाना - सतेन्द्र सेंगर 

*👉🏻प्रदेश भर में सरेआम लोकतंत्र का सरेआम गला घोटा जा रहा है,-सतेन्द्र सेंगर*
*👉🏻खादी धारियों के आगे बेबस लाचार न्यायिक ब्यवस्थायें- सतेन्द्र सेंगर*
*👉🏻शाशन व प्रशासन की जन विरोधी नीतियों के बिरुद्ध जन जागरूक अभियान चलाकर करेंगे बिरोध -सतेन्द्र सेंगर*
*👉🏻पत्रकारों सहित अधिवक्ता सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जाये- सतेन्द्र सेंगर*

औरैया,मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की कानून ब्यवस्था पर सवाल उठाते कहा है कि अभी तक तो पत्रकारों के साथ अभद्रतायें, मारपीट, हत्यायें आदि घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही थी, अब तो अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं रहे है, सतेन्द्र सेंगर ने कहा है कि बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण एवं निंदनीय घटना है *उ.प्र. के शाहजहांपुर में न्यायालय परिसर अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है* यह उत्तर प्रदेश की कानून ब्यवस्था पर बड़ा सवालिया प्रश्नन चिन्ह लग रहा है, प्रदेश भर में बढ़ती घटनाओं पर भारी नाराजगी जताते हुये कहा है कि कहीं किसानों की निर्मिम हत्यायें तो कहीं शिक्षाकों के अधिकारों का हनन, प्रदेश भर में सरेआम लोकतंत्र का सरेआम गला घोटा जा रहा है, यहाँ तक की खादी धारिओं के आगे अब न्यायिक ब्यवस्थायों में लाचार व बेबस है, सतेन्द्र सेंगर ने शासन प्रशासन के द्वारा जन विरोधी नीतियों का जन जागरूक अभियान चलाते हुये बिरोध करेंगे, वहीं सतेन्द्र सेंगर ने प्रदेश व केंद्र सरकार सहित उच्च न्यायालय से अपील करते हुये कहा है कि पत्रकारों सहित अधिवक्ता सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जाये तथा शाहजहांपुर में मारे गये अधिवक्ता को परिजनों को आर्थिक मदद की जाये 
साथ ही प्रदेश की कानून ब्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जाये अन्यथा आने वाला परिणाम भुगतने को तैयार रहे। संवाददाता बल्लू शर्मा औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم