भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रथम जनपद आगवन पर करेंगे प्रेस वार्ता
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया:आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री प्रांशु दत्त द्विवेदी जी के *युवा शक्ति संवाद* कार्यक्रम के तहत प्रथम जनपद आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के निमित्त प्रेस वार्ता का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीकान्त पाठक जी के आवास पर हुआ जिसमें प्रदेश मंत्री भाजयुमो उत्तर प्रदेश सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रांशु दत्त द्विवेदी जी दिनांक- 31/10/2021 को इटावा से चल कर आ रहे हैं। जिसमें भाजयुमो जिला टीम एवं मंडल टीम के द्वारा सुबह 10:00 बजे अनंतराम टोल प्लाजा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जायेगा इसके बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के बाबरपुर अजीतमल स्थित आवास पर स्वागत कार्यक्रम होने के उपरांत मंडी समिति औरैया, जेसीज चौराहा होते हुए। मंगलाकाली चौराहे से स्वागत कार्यक्रम होते हुए। कार्यक्रम स्थल साईं मंदिर धर्मशाला आनेपुर नेशनल हाइवे औरैया मे युवा शक्ति संवाद और स्वागत कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो उत्तर प्रदेश विवेक पाठक, जिलाध्यक्ष भाजयुमो औरैया मोनू सेंगर, जिला महामंत्री भाजयुमो अंकुर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो आकाश तिवारी, पीयूष चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा अमित तिवारी (रवि), दीपक पुरवार, कौशलेंद्र तोमर, नंदन त्रिपाठी, हैप्पी त्रिवेदी, नितिन पंडित आदि लोग इस दौरान उपस्थित रहे।भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रथम जनपद आगवन पर करेंगे प्रेस वार्ता
UPN TV
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know