Top News

पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा आगामी त्योहारों में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने

*पैदल गस्त थाना क्षेत्र कोतवाली औरैया-* आज दिनांक- 13.10.2021 को पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा आगामी त्योहारों में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष चौराहा, बस अड्डा, जमालशाह, नुमाइश ग्राउंड, संजय गेट, लेडीज मार्केट, सराफा बाजार, फूलमती मन्दिर, तहसील रोड, काली माता मंदिर आदि विभिन्न भीड़ भाड़ क्षेत्रों में भारी पुलिसबल के साथ पैदल गस्त किया गया तथा लोगों से संवाद कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ यादव व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। संवाददाता बल्लू शर्मा औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم