दिबियापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण कर पैदल गश्त की व वाहन चेकिंग*
*ब्लैक फ़िल्म व हूटर लगी गाड़ियों की आई शामत*
*दिबियापुर/औरैया* नवनियुक्त दिबियापुर थानाध्यक्ष विकास राय के नेतृत्व में किया पैदल गस्त व वाहन चेकिंग । दुपहिया व चार पहिया वाहनों को यातायात नियमों के उल्लंघन में किए गए चालान बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों के किए गए चालान एवं साथ में हिदायत भी दी गई कि अपने घर से ही हेलमेट लगाकर निकले चार पहिया वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म व बिना सीट बेल्ट चलाते हुए पाए गए वाहनों के भी किए गए चालान एवं सड़क किनारे जाम किए हुए ऑटो को हिदायत देते हुए हटाया गया कि किसी भी दशा में सड़क जाम ना हो अगर जाम लगाए हुए पाए गए तो दंडित किए जाओगे सड़क खुला रखें जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो सके ।चेकिंग के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद शाकिर, उप निरीक्षक शंभू दयाल, उप निरीक्षक प्रदीप अवस्थी, उपनिरीक्षक रामकिशोर, उप निरीक्षक प्रमोद सागर एवं समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know