*दिव्यांग वोटरों को ऐप से मिलेगी मतदान में मदद*
*औरैया 14 अक्टूबर 2021* उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्सन विद डिसेबिलिटी ऐप बनाया है। ऐप में दिव्यांग मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र पर मतदान के लिए मिलने वाली सुविधाओं के साथ अन्य जानकारियां मिलेंगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा जिसमें दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। साथ ही उन्होंने ने बताया कि 7, 13, 21 और 28 नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके अलावा युवा वोटरों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर स्वीप अभियान चलाया जाएगा इसमें विभिन्न विभागों की मदद से मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know