■ *ग्रामीणों ने छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा*
■ *पोस्टमार्टम बाद मामले की होगी निष्पक्ष जांच व आवश्यक कार्रवाई--बेला थानाध्यक्ष जीवाराम*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैथावा में छेड़खानी से क्षुब्ध होकर एक विवाहिता ने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली, छेड़खानी कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पीट कर पुलिस को सौंप दिया है।। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कैथाबा में घटी घटना के बारे में किशोरी लाल पुत्र भोजा लाल निवासी अबावर थाना दिबियापुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि ग्राम कैथावा में ब्याही उसकी बेटी बीनादेवी विगत रात अपने घर में थी तभी आरोपी ऋषभ तिवारी पुत्र कृष्ण अवतार निवासी डोडापुर थाना बिधूना घर में कूद गया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की,बेटी के शोर मचाने पर अभियुक्त ऋषभ घटना को अंजाम देकर भागा तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ उसकी पिटाई की और सूचना देकर उसे पुलिस को सौंप दिया, इस घटना के बाद छेड़खानी की घटना से क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली, सूचना पाकर नवागंतुक थानाध्यक्ष जीवाराम के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, उधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की जाएगी,थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know