Top News

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा बनें मतदाता - उप जिला निर्वाचन अधिकारी

*18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा बनें मतदाता - उप जिला निर्वाचन अधिकारी* 


*एक नवम्बर से मिलेगा मतदाता बनने का मौका - उप जिला निर्वाचन अधिकारी* 



    उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोडऩे का कार्य जल्द ही शुरू होगा। 18 वर्ष पूरा करने वाले युवक तथा युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए खुद युवक और युवती ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन के माध्यम से बीएलओ को भी आवेदन कर सकेंगे। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि एक नवंबर से आवेदन मतदाता सूची के लिए कार्य होना प्रारंभ होगा।  सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।



 




*सात, 13, 21 व 28 नवंबर को विशेष अभियान*

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान सात, 13, 21 व 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के नाम जोडऩे व हटाने के लिए विशेष कैंप लगेंगे। यहां नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरा जाएगा। मतदाता सूची में नाम शामिल करने में आपत्ति या नाम हटाने के लिए फार्म-7 भरा जाएगा। मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में सुधार के लिए फार्म-8 भरकर देना होगा। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यदि एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरण के लिए फार्म-8 ए भरा जाएगा।

*कब कब क्या क्या होगा* 

*एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन -    एक नवंबर*

*दावा आपत्ति दर्ज करने की अवधि -    एक से 30 नवंबर*

*विशेष अभियान दिवस -    7,13,21 और 28 नवंबर*

*दावा - आपत्ति का निराकरण - 20 दिसंबर*

*निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन - पांच जनवरी*

संवाददाता बल्लू शर्मा औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم