*कृषिराज्यमंत्री ने सीएम से मिलकर जिले के विकास कार्यों के बारे में वार्ता की*
*दिबियापुर* । गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उप्र सरकार के कृषिराज्यमंत्री एवम दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने औपचारिक भेंट कर जनपद औरैया के मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी देकर उसके शिलान्यास कार्यकम के बारे में वार्ता की , वही न्याय भवन के निर्माण व अन्य विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की । और आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में वार्ता की । मालूम हो औरेया जिला में आधुनिक रोडवेज बस अड्डा व राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य का कार्य प्रगति पर है ,वही अन्य कार्य भी प्रस्तावित है कुछ कार्यो का बजट जारी हुआ ,कुछ का नही वह भी बजट स्वीकृत करने की मांग उप्र के मुख्यमंत्री से की।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know