बिधूना । विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज में नगदी मांगने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने को लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर जागू निवासी शिवानी पुत्री जागेश्वर दयाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है आरोप है कि उसके ससुरालीजन दहेज में नगदी की मांग कर रहे है और न देने पर आये दिन मारपीट कर प्रताडित करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे है। विवाहिता ने कहा कि ससुरालीजनों ने उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया है। विवाहिता की तहरीर पर पति गौरव कुमार के अलावा वन्दना पत्नी वीरेन्द्र, योगेन्द्र पुत्र बहादुर सिंह, दौलतवती, सरवती आदि निवासीगण कन्थारी थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know