Top News

आवास दिलाने के लिए यहां तो चल रहा है धड़ल्ले से खेला

ब्रेकिंग न्यूज औरैया

 आवास दिलाने के लिए यहां तो चल रहा है धड़ल्ले से खेला

    प्रधानमंत्री आवास योजना में खूब हुई व हो रही पात्र को अपात्र और अपात्र को पात्र बनाने का काम,गरीब योजनाओं का लाभ उठा रहे सम्पन्न लोग,गरीब मजदूर कोआवास न मिलने की वजह से-मजबूर होकर लगा रहा अधिकारियों के ऑफिसों के चक्कर कोई नही सुनने वाला योगी की सरकार में,एक मामला औरैया नगर पालिका वार्ड नंबर 17 से मामला निकल कर आया है बताते चलें भीखमपुर,दयालपुर से जहा श्रीमती राम कुँअर पत्नी महाराज सिंह राजपूत का परिवार बहुत पुराने व क्षति ग्रस्त मकान में रहने को मजबूर  हैआधे से ज्यादा घर बरसात में गिर गया शेष गिरने की स्थिति में है,पर सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी व प्रतिनिधि अपने सगे संबंधियों को व सम्पन्न लोगो को दिला जलाया जा रहा है योजनाओं का लाभ वार्ड नंबर 17 के सभासद के ऊपर पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप पीड़िता ने बताया सभासद ने ₹50000 की मांग की थी गरीबी हालत के चलते पीड़िता ने ₹50000 सभासद को ना देने के कारण आवास को कटवा दिया और पात्र की जगह अपात्र घोषित करवा दिया यह औरैया वार्ड नंबर 17 के सभासद के कारनामे, सभासद की शौचालय निर्माण में भी धांधली करने का मामला सामने निकल कर आया है शौचालय निर्माण में पीड़िता को मात्र ₹8000 दिए गए ₹4000 खुद डकार गए पीड़िता ने शौचालय पर लेटर भी नहीं डला पाया शासन प्रशासन लगातार गरीब पिता के साथ करता आ रहा है अनदेखी जबकि लेखपाल ने  जांच कर पीड़िता को पात्रता की श्रेणी में बताया फिर डूडा विभाग के अधिकारियों द्वारा पीड़िताको अपात्र बनाकर फाइल वापस क्यों की गई है  ,आवास की मांग करने वाली महिला ने बताया यदि किसी प्रकार से मेरे परिवार को जान माल का खतरा होता है तो जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी औरैया को लिख कर उनके अधिकारियों व कर्मचारियों के काम चोरी व रिश्वतखोरी से अवगत कराने के लिए लिखा , इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटे, आवेदिका को आवास का लाभ दिलाया जाए। संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم