*देश प्रदेश सरकार के रहते आम जनमानस में घोर निराशा- आलोक पांडे*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा ने गुरुवार को हाईवे रोड स्थित साईं सेवा धाम आनेपुर नहर के समीप एक प्रेस वार्ता आहूत की। जिसमें उन्होंने वर्तमान देश प्रदेश सरकार पर आरोप लगाये। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी एवं उसके मुखिया की सराहना की। उन्होंने जनपदीय प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किए जाने की घोषणा की है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष आलोक पांडे ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान देश प्रदेश सरकार के रहते आम जनमानस में घोर निराशा है। एवं असंतोष व्याप्त है। प्रदेश का प्रबुद्ध वर्ग अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। क्योंकि कुछ राजनीतिक दलों ने केवल वोट लेने का काम किया , जबकि समाजवादी पार्टी एवं उसके मुखिया की कथनी और करनी में कोई भेद कभी नहीं रहा , आज भी समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया , माननीय जनेश्वर मिश्र के पद चिन्हों पर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आगे कहा कि पार्टी द्वारा लिए गए एक निर्णय के अनुसार समाजवादी प्रबुद्ध सभा जनपद औरैया के द्वारा सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के मार्गदर्शन में जनपदीय बुद्ध सम्मेलन आगामी 12 सितंबर 2021 को प्रातः 10 बजे से साईं सेवा धाम आनेपुर नहर के समीप औरैया में होगा। आगे उन्होंने कहा कि जब-जब देश और प्रदेश का प्रबुद्ध वर्ग मोन हो जाता है तब- तब समाज में कई प्रकार की परेशानियां आ जाती हैं , अतः देश व प्रदेश के प्रमुख एवं बुद्धिमान वर्ग को आगे आकर वर्तमान हुकूमत को बदलने का प्रयास करने की आवश्यकता है। उपरोक्त सम्मेलन के संयोजक आलोक पांडे होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन को माननीय मनोज कुमार पांडे पूर्व मंत्री विधायक प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा उत्तर प्रदेश , माननीय बृजभूषण शरण तिवारी पूर्व सांसद , माननीय सनातन पांडे पूर्व मंत्री , माननीय केके ओझा पूर्व विधायक संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रुप से राजवीर यादव जिलाध्यक्ष, अवधेश भदौरिया जिला उपाध्यक्ष ,ओम प्रकाश ओझा महासचिव , गनेश सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख ,
अजय तिवारी ,जीतू पाठक
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know