Top News

सभी लाभार्थियों के बनाए जाएंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड

*सभी लाभार्थियों के बनाए जाएंगे आयुष्मान गोल्डन कार्ड*

*औरैया 09 सितंबर 2021*  -  _प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री अभियान के तहत चयनित लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 16 सितंबर से आपके द्वार आयुष्मान 2.0 अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने  के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक की गयी।_ 
_बैठक में जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स को निर्देश दिए कि वे सभी लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाएं जिला अधिकारी ने बताया कि अब सभी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर आपके द्वार आयुष्मान 2.0 अभियान चलाया जाएगा_
_इस अभियान के तहत जनपद स्तर पर सीडीओ की अध्यक्षता में एम ब्लॉक स्तर पर सीएमएस की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया है। यह टीम ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी और राशन डीलरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस योजना का संचालन करने की जिम्मेदारी इसी टीम पर होगी। जिलाधिकारी द्वारा जिन लाभार्थियों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनकी सूची ग्राम सभा व नगर निकाय बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से करने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कैंप लगाने से पहले कैंप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए जिससे कि कोई भी लाभार्थी कार्ड पाने से वंचित ना रहे।_ 
_बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।_

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم