*शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त हुए शिक्षक कृष्ण कुमार जयंत को साथियों ने दी भवभीनी विदाई*
■ *शिक्षक साथियों ने फूल-मालाओं से लादा व उपहार दिए*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
औरैया
शिक्षक दिवस पर जूनियर हाई स्कूल लाक्षीराम पुरवा के शिक्षक कृष्ण कुमार जयंत के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक साथियों ने समारोह आयोजित कर व गर्मजोशी से सम्मान कर भाव भीनी विदाई दी।।
जूनियर हाई स्कूल बेला के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षक साथियों ने जूनियर हाई स्कूल लक्षीराम पुरवा के शिक्षक कृष्ण कुमार जयंत के सेवानिवृत्त होने पर कांति एनपीआरसी प्रभारी हबीब खां इंचार्ज प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बेला की अध्यक्षता में शिक्षक साथी संतोष कुमार माखनपुर लाखी, अशोक कुमार मनुआं पुरवा,राजेंद्र कुमार प्रधानाध्यापक बेला, शिव कृष्ण नीमहार,मंगेलाल बेला, गणेश शंकर झबरा, अनिल कुमार वर्मा, रामेंद्र सिंह करौली, व सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीधर कुशवाह,एसएमसी अध्यक्ष महावीर कुशवाहा, आदि ने शिक्षक शिव कृष्ण जयंत को फूल मालाओं से लादकर एवं सम्मान कर व पवित्र पुस्तकें तथा उपहार देकर भाव भीनी विदाई दी,इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार जयंत ने अपने शिक्षण काल में शिक्षक साथियों व अभिवाबकों द्वारा किए गए मधुर व्यवहार की याद की, उन्होंने शिक्षक साथियों को छात्रों को बेहतर संस्कार पूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आवाहन किया,इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए शिक्षक कृष्ण कुमार जयंत ने बेहतर कार्यशैली की सराहना करते हुए वरिष्ठ पत्रकार जी एस सिंह को भी उपहार देकर सम्मानित किया।।
फ़ोटो 02
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know