Top News

वृन्दावन धाम की रासलीला का तृतीय दिवस

*वृन्दावन धाम की रासलीला का तृतीय दिवस*
*कंचौसी*औरैया
नगर में हो रही भव्य रासलीला का बड़े ही विधि विधान से पूजन कर फीता काट कर बाँके बिहारी इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवम यादव टोनू के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि कस्बे में धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन अति आवश्यक है, हम कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार दुवे मझले पंडित का आभार प्रकट करता हूँ कि भगवान के कार्यक्रमो को प्रति वर्ष आयोजित करवाते है।उन्होंने कहा कि मेरा हर कार्यक्रम में सहयोग रहेगा,श्रीकृष्ण भगवान राधारानी का आरती कर विधि विधान से पूजन किया, इसी क्रम में नौगवां प्रधान सर्वेश कुमार ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रभु से आशीर्वाद लिया।नौगवां प्रधान ने पूरी कमेटी का आभार प्रकट कहा कि धार्मिक आयोजन कस्बे में लगातार होने चाहिए,मेरी तरफ से पूर्ण सहयोग किया जाएगा,मुझे खुशी हुई कि कमेटी द्वारा मुझे प्रभु के दरबार मे जाने का अवसर मिला।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم