बिधूना । लेखपालों व संग्रह अमीनों की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में दर्ज कराई रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराये जाने को लेकर 15 सितम्बर से की जाने वाली हडताल की चेतावनी दी थी। उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने लेखपालों व संग्रह अमीनों को जांच निष्पक्ष कराने के साथ दो हफ्ते में जांच पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कहा कि काल डिटेल के आधार पर किसी भी को मुल्जिम नहीं बनाया जायेगा। निष्पक्ष जांच कर शीघ्र विवेचना पूर्ण की जायेगी।
ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में कूटरचित अभिलेखों द्वारा फर्जीवाडा करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान लेखपालों व संग्रह अमीनों दोनों संवर्गो द्वारा जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर कहा गया कि पुलिस द्वारा काल डिटेल निकलवाकर उन्हें आरोपित करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों संवर्गो द्वारा चेतावनी दी गई थी कि यदि 14 सितम्बर तक निष्पक्ष जांच कर पूर्ण न की गई तो लेखपाल व संग्रह अमीन 15 सितम्बर से हडताल पर चले जायेगें जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। मंगलवार को उपजिलाधिकारी राशिद अली की मौजूदगी में पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने लेखपालों व संग्रह अमीनों को आश्वासन दिया कि काल डिटेल के आधार पर किसी को मुल्जिम नहीं बनाया जायेगा।दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच कर दो हफ्ते में विवेचना पूर्ण कर ली जायेगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह के आश्वासन के बाद लेखपालों व संग्रह अमीनों ने हडताल को स्थगित कर दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know