Top News

कैदियों के परिवारजनों को दिया जाये सुरक्षित माहौल

*कैदियों के परिवारजनों को दिया जाये सुरक्षित माहौल*


 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कारागार की व्यवस्था, अनुशासन एवं निरुद्ध बंदियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु मॉनिटरिंग सेल बच्चे लाल बनाम राज्य एवं अंडर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिला कारागार इटावा/ औरैया के अधीक्षक के द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों की विधिक समस्या एवं उनके परिवार के जीवन को सुरक्षित माहौल देना रहा। कारागार के अघतन स्थिति एवं उनमें होने वाले सुधारों एवं सुरक्षा के बिंदुओं को समस्त अधिकारियों के माध्यम रखा गया। उक्त बैठक में  जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम, अपर जिला जज प्रथम राजेश चौधरी, मुख्य न्यायिक  मजिस्ट्रेट दीपक कुमार सिंह, जेल अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं कोर्ट मैनेजर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم