विश्व फेफड़ा दिवस
प्राणायाम और भाप के द्वारा स्वस्थ रहेंगे फेफड़े- डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी
इटावा।।25 सितंबर को 'वर्ल्ड लंग डे' सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का खास मकसद होता है फेफड़ों को स्वस्थ रखने के बारे में लोगों को जागरूक करना। इस दिन की खास थीम है केयर फॉर योर लंग्स और हेल्दी रखने के बारे में सोचना। इस बार की थीम का मुख्य फोकस होगा टोबैको को ना कहना, वैक्सीनेशन के जरिए फेफड़ों को सुरक्षित रखना, स्वच्छ-साफ एवं शुद्ध हवा लेना, प्रतिदिन एक्सरसाइज करना। फेफड़े हमारे शरीर का एक बेहद ही महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनके जरिए खून में ऑक्सीजन का संचार होता है और हम सभी सांस ले पाते हैं। कई तरीकों से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है, जिससे रेस्पिरेटरी डिजीज के होने का खतरा कम हो जाता है।
केजीएमयू के रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ सूर्यकांत ने कहा आज विश्व फेफड़ा दिवस है,यह दिवस फेफड़ों के प्रति जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। टीबी और फेफड़ों से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूकता के लिए और फेफड़े को किस तरह से स्वस्थ रखें इस संदर्भ में डॉ सूर्यकांत ने बताया उन्होंने कहा है फेफड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है,यदि फेफड़ा ही खराब होगा और स्वस्थ नहीं होगा तो कैसे जिंदा रह पाएंगे। क्योंकि फेफड़े के द्वारा ही पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचती है आजकल बीमारियां बहुत बढ़ रही है इसलिए फेफड़ा सुरक्षित होना आवश्यक है,निमोनिया, टीबी कोरोना वायरस और धूम्रपान से होने वाली बीमारियां मेंफेफड़ा पूरी तरह से प्रभावित होता है। इसलिए फेफड़े को सुरक्षित रखने के लिए अपने फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ बनाएं सबसे पहले वायु प्रदूषण से बचें, कोरोना ने हमें मास्क लगाने का अवसर दिया है तो हम कहीं ना कहीं वायु प्रदूषण से बच सकते हैं इसीलिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें। धूम्रपान भी एक बड़ा कारण है फेफड़ों अस्वस्थ करने का इसलिए धूम्रपान से भी बचें। डॉ सूर्यकांत ने बताया फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम करें और संतुलित और पौष्टिक आहार लें हरी सब्जियां फल आदि भोजन में अवश्य लें,जिससे फेफड़े स्वस्थ रहें और समय-समय पर भाप लेते रहें जिससे फेफड़े साफ और स्वस्थ रहेंगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know