Top News

प्रबुद्ध सम्मेलन में सपा को जिताने की भरी हुंकार

*प्रबुद्ध सम्मेलन में सपा को जिताने की भरी हुंकार*


स्थान -:- औरैया
2022 के चुनाव को लेकर आज सभी पार्टियां प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिये ब्राह्मण वोटरों को रिझाने का अपनी जीत सुनिश्चित करने और वर्तमान सरकार की खामियों को गिनाने का काम चल रहा है ।
इसी के तहत आज समाजवादी पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे प्रबुद्ध सम्मेलन के चौथे चरण में पूर्व कैबिनेट मंत्री डाक्टर मनोज पांडे औरैया जनपद के सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित साईं मंदिर पहुंचे , जहां उन्होने प्रबुधो से भरे कक्ष में जमकर सरकार की खामियां गिनाई वही ब्राह्मणों को लेकर सपा सरकार द्वारा उठाये गए कदमो की प्रशंशा भी की ।
अपने तय समय से लगभग 3 घंटे देरी से पहुंचे पूर्व कैबिना मंत्री का जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया , पूर्व सांसद विधायक प्रदीप यादव , पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया , जिलाध्यक्ष सपा राजवीर यादव समेत वरिष्ठ सपाइयों ने पूर्व कैबिना मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया व फरसा उपहार स्वरूप दिया ।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व कैबिना मंत्री डाक्टर मनोज पांडे ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मणों का उत्पीड़न और हत्याएं ज्यादा हुई है ।
चाहे खुशी दुबे हो या महोबा कांड वर्तमान सरकार में जितने भी ब्राह्मणों पर उत्पीड़न हुए है सपा ने सभी पीड़ितों का हर कदम पर साथ दिया है । 
पूर्व cm व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में भगवान परशुराम जयंती को अवकाश घोषित किया जिसे इस सरकार ने खत्म कर दिया ।
आगामी चुनाव में जनता अखिलेश यादव को बहुमत से जिताएगी व प्रबुद्ध वर्ग सपा के साथ है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم