बिधूना । पत्नी के भाइयों द्वारा मारपीट करने व पत्नी द्वारा जेवर व नगदी रूपये ले जाने को लेकर पीडित पति द्वारा पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। शुक्रवार को दोपहर में युवक ने क्षुब्ध होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की माँ द्वारा युवक को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते सैंफई रिफर कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला किशोरगंज निवासी 24 वर्षीय प्रिन्स सक्सेना पुत्र नरेशचन्द्र सक्सेना ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया । जानकारी होते ही युवक की मां मनोरमा द्वारा प्रिन्स को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुये सैंफई रिफर कर दिया है। युवक द्वारा कोतवाली में शिकायती पत्र देकर पत्नी के भाइयों द्वारा घर आकर मारपीट करने का आरोप लगाया था बताया कि उसके साथ मारपीट करने के बाद उसकी पत्नी घर में रखे 5 हजार रूपये व जेवरात लेकर अपने भाइयों के साथ चली गई। युवक द्वारा कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know