औरैया छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा और उसके भाई की पिटाई
स्थान - औरैया
स्कूल जाते समय लड़की को परेशान करने से रोकने पर लड़की के भाई को पड़ा भारी , मनचले ने अपने साथियों के साथ लड़की के भाई को जमकर पीटा , पीड़ित भाई बहन ने आकर कोतवाली पुलिस से की शिकायत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में किया मामला दर्ज , एक को लिया हिरासत में पांच नेम्ड एव पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।
यूपी के औरैया जिले के बिधूना कोतवाली के किशनी रोड का है ,जहां कक्षा 10 की छात्रा स्कूल जा रही थी तभी आरोपी कुलदीप नाम के लड़के ने लड़की को रोक कर छेड़छाड़ की तथा गाड़ी पर बैठाने का जबरन प्रयास किया तभी पीछे से आ रहे छात्रा के चचेरे भाई सुमित ने विरोध किया तो कुलदीप ने अपने साथियों के साथ सुमित की जमकर पिटाई की सुमित को काफी चोटें आई सुमित ने अपनी बहन के साथ आकर बिधूना कोतवाली में तहरीर दी ।
पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को लिया हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know