औरैया, । आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तीन साल पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत की उपस्थिति में आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने की।इस दौरान आयुष्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई तथा आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष्मान भारत योजना बहुत ही सराहनीय योजना हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत की उपस्थिति में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया।
यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा रांची से शुरू की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को पूरी प्राथमिकता से जनपद में पूरे प्रदेश में लागू किया। इस योजना से करोड़ों लोगों का फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि योजना को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के आवश्यकता है। जिनके कार्ड बन गए हैं उन्हें समझाया जाए कि वह इस कार्ड से कहां पर जाकर अपना स्वास्थ्य उपचार करा सकते हैं।
*घातक बीमारियों का इलाज कराने में होगी सहूलियत – लखन सिंह राजपूत*
कृषि राज्यमंत्री ने कहा, गरीब अभी तक पैसे के अभाव में अपना कैंसर व अन्य घातक बीमारी का इलाज नहीं करा पाते थे उनके लिए यह योजना एक वरदान साबित हुई है। इस योजना से गरीबों को अपने इलाज के लिए किसी से कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ी है। पूर्ववर्ती सरकारों में इस तरह की कोई भी योजना लागू नहीं की गई थी प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण योजना आज पूरे देश में लागू है।
जनपद औरैया में भी इस योजना के तहत कई गरीबों का सफलतापूर्वक इलाज हुआ है। उन्होंने कहां की इस योजना के तहत सभी पात्र लोगों का चयन किया जाए। जो लोग अभी भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं उन्हें इसको लेकर जागरूक किया जाये।
*सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा हो रहा योजना का प्रचार – डीएम*
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष्मान भारत योजना को सभी पात्र तक पहुंचाने का प्रयास जनपद में चलाए जा रहे हैं। इसका प्रचार व प्रसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है।
*गांव-गांव में कैंप लगाकर सभी योजनाओं का प्रचार – प्रसार एवं पात्रों को योजना का मिल रहा लाभ*
इस कार्यक्रम में आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना के तहत सर्वाधिक गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। स्वास्थ विभाग द्वारा लगातार इस योजना कला जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
इन्हे दिया गया गोल्डन कार्ड्स
आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) दिवस के अवसर कृषि राज्य मंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा छविनाथ, राजा बेटी, प्रगति, मुकेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र गौतम, जसोदा देवी, पूनम, संदीप, राज किशोर, प्रेम किशोर व अरोग्य मित्र अजीतमल को प्रसस्ति पत्र व अन्य लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव व अन्य संबंधित अधिकारी लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know