■ *स्वास्थ्य कर्मी कड़ी मशक्कत कर प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों का कर रहे धुआंधार टीकाकरण*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
औरैया
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी औरैया व अन्य विभागीय अधिकारियों की अगुआई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में कोविड-19 टीकाकरण ने तेज रफ्तार पकड़ ली है,यहां स्वास्थ्य कर्मी कड़ी मशक्कत कर प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों का धुआंधार टीकाकरण कर रहे हैं।।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि उनके यहां सरकार के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव आदि विभागीय अधिकारियों की अगुआई में कोविड 19 का जोरदार अभियान चल रहा है,जिसके फलस्वरूप प्रतिदिन सैकड़ो ग्रामीणों का कोविड वैक्सीनेशन किया जाता है,उन्होंने बताया कि सुविधा व सहूलियत की वजह से हमारे यहां जनपद के अलावा काफी संख्या में कन्नौज जनपद के ग्रामीण भी वैक्सीन लगवाने आते हैं, वैक्सीनेशन के कार्य में चीफ़ फार्मासिस्ट डॉ. एस एन दुवे,
फार्मासिस्ट घनश्याम गुप्ता,राजीव पाल, सी.एच.ओ. कुमारी श्वेता गुप्ता,ब्रजेश पाल, अनिल कुमार,अमित,राजीव,संजय यादव,प्रशिक्षु फार्मासिस्ट पुनीत कुमार पांडेय कड़ी मशक्कत कर धुआंधार रिकार्ड टीकाकरण कर रहे हैं।।
फ़ोटो
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know