Top News

अटेवा की बैठक हुई सम्पन्न

*अटेवा की बैठक हुई सम्पन्न*

*औरैया।* पुरानी पेंशन की माँग कर रहे शिक्षक व कर्मचारियों के संगठन आल टीचर्स एन्ड इम्प्लॉई एसोसिएशन(अटेवा) की बैठक शहर में आयोजित हुई।बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर नव नियुक्त कर्मचारियों से संपर्क कर संगठन में शामिल करने और सोशल मीडिया में अपनी माँग को लेकर सक्रियता बढ़ाने पर रणनीति बनी।सभी विभागों के कर्मचारियों को शामिल व सक्रिय कर जिले में संगठन को विस्तार देने पर भी चर्चा हुई।
सोमवार को शहर के बाईपास पर स्थित आवास पर अटेवा की बैठक में जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि संगठन द्वारा देश भर में पूरी तरह से पेंशन बहाली व निजीकरण के खिलाफ आवाज उठायी जा रही है।पुरानी पेंशन  कर्मचारियों का हक और निजीकरण देश के कर्मचारियों के लिए घातक है और सभी विभागों के कर्मचारियों को इसके खिलाफ लामबंद होना चाहिए। सभी कर्मचारियों को एक साथ व एकजुट होकर संघर्ष करना होगा तभी हम कामयाब होंगे।महामंत्री राशिद सिद्दीकी  ने कहा कि आज सभी विभागों के कर्मचारी हमारे साथ हैं और हम सबकी आवाज को सुनकर सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना होगा। पूनम पोरवाल को जिला महिला मोर्चा मंत्री ,नगर ब्लॉक संयोजक शशांक पांडे, ब्लॉक मंत्री सुभाष दुबे, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक को बनाया गया वही बिधूना तहसील में तरुण राज तहसील प्रभारी एवं रविकांत दीक्षित तहसील मंत्री व सुनील कुमार को संरक्षक बनाया गया।ब्लाक स्तर पर सभी पदाधिकारियों को लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, सफाई कर्मचारी, बिजली व स्वास्थ्य विभाग आदि कर्मचारियों को संगठन के साथ शामिल कर साथ लेकर चलना है।जिला संरक्षक अभिनेन्द्र व अमित बिसारिया ने कहा कि संगठन में ब्लाक स्तर पर महिला कर्मचारियों को भी अधिक संख्या में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर राशिद सिद्दीकी, रजनीश कुमार, अमित बिसारिया, केशव यादव, देवेंद्र राजपूत, आशुतोष शुक्ला, दीपशिखा, अजय वर्मा, सुनील कुमार, विवेक शुक्ला, दिनेश कुमार, शाहिद, विक्रांत पोरवाल, ओम प्रकाश, नदीम, सूर्य प्रकाश, आलोक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم