उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया:कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर जनपद शाखा औरैया के प्रतिनिध मण्डल ने डॉ श्याम नरेश दुबे संयोजक कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा औरैया के नेतृत्व में माननीय विधायक श्री विनय शाक्य बिधूना विधान सभा को पुरानी पेंशन बहाल करने , सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने, आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों की सेवा संबधी सुरक्षा एवं भविष्य में स्थाई करण नीति , रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के समझौते लागू करने समेत 11सूत्रीय माँग पत्र का ज्ञापन दिया तथा उपस्थिति प्रतिनिथ मण्डल ने माननीय विधायक जी से उक्त माँगो के निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश से कराने का अनुरोध किया
ज्ञापन देने वालों में डॉ श्याम नरेश दुबे संयोजक कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, प्रमोद त्रिपाठी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, डॉ वी पी शाक्य जिलाध्यक्ष पी एम एस एशोसिएशन जनपद औरैया, डॉ विवेक गुप्ता जिला मंत्री डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एशोसिएशन , डॉ के बी शाक्य, डॉ घनश्याम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, डीपीए के अवनीश कुमार , कुलदीप सिंह
आदि उपस्थित रहे.
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know