Top News

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

*संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत* 

*परिजनों ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप* 

*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भडारीपुर में एक महिला की बीती रात अचानक तबीयत खराब हो गई जिसे वह लोग उपचार के लिए ले जा रहे थे। मगर उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर जैसे ही मृतका के मायके पक्ष के लोगों को लगी तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। फिलहाल मायके पक्ष के लोगों द्वारा अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। 
       ग्राम भडारीपुर निवासी राजू बाल्मीकि की 25 वर्षीय पत्नी नीतू की रविवार की शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। जिससे वह लोग उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे। मगर रास्ते में ही नीतू ने दम तोड़ दिया। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि नीतू की अचानक तबीयत खराब हो गई थी जिससे वह लोग उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे। मगर उसने दम तोड़ दिया। वहीं कानपुर नगर ग्राम पचोर निवासी मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री नीतू की शादी 20 मई 2021 को हुई थी और ससुराली जन दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह लोग उसे आए दिन मारा पीटा करते थे। जिसके चलते उसकी पुत्री की मौत हो गई। उन लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मायके पक्ष के लोगों ने अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم