Top News

स्कूटी चालक दिव्यांग कर्मचारी हुआ बेहोश

*स्कूटी चालक दिव्यांग कर्मचारी हुआ बेहोश*

*फोटो परिचय। जिला अस्पताल में भर्ती दिव्यांग कर्मचारी*

*औरैया।* प्राविधिक ग्रुप सी कार्यालय उप कृषि निदेशक कार्यालय में तैनात दिव्यांग कर्मचारी सोमवार को ड्यूटी करने के लिए अपने गांव से चार पहिया स्कूटी द्वारा ककोर मुख्यालय जा रहा था। तभी वह स्थानीय जेसीज चौराहा के समीप तेज बुखार के चलते बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , तथा उसके परिजनों को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई।
    मुख्यालय स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में तैनात प्राविधिक ग्रुप सी कर्मचारी राकेश बाबू सोमवार को अपने गांव लवेदी इटावा से  चार पहिया स्कूटी द्वारा मुख्यालय जा रहा था , जैसे ही वह स्थानीय जेसीज चौराहा के समीप पहुंचा। उसी समय बहुत तेज बुखार होने के चलते स्कूटी पर ही बेहोश हो गया। उसकी हालत को देखते हुए ग्राम मानपुर निवासी विनोद त्रिशरण ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपरोक्त कर्मचारी ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। अस्पताल में उपरोक्त कर्मचारी ने बताया कि अस्वस्थ होने के बावजूद कार्यालय अधिकारी के निर्देश पर वह लगातार 72 घंटे तक काम करता रहा। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद वे लीव पर घर चला गया। उसने आईजीआरएस पोर्टल शिकायतों का निस्तारण किया। आगे कहा कि राज्यपाल द्वारा उसे सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग पुरुष्कार व मार्च 2021 में कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया है। इसके साथ ही वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जनपद में सबसे ज्यादा 20 हजार किसानों की फीडिंग का रिकॉर्ड हासिल करने पर तत्कालीन उप कृषि निदेशक विजय कुमार के द्वारा सराहनीय कार्य के लिए 2 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। अस्वस्थ चलने के कारण उसने आज 13 सितंबर से लीव बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सूचना मिलने पर उसके भाई , मां एवं बहन- बहनोई अस्पताल पहुंच गये।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم