Top News

4 अक्टूबर को होगा अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन




*4 अक्टूबर को होगा अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन*

*औरैया 22 सितम्बर 2021* - _राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अटसू अजीतमल में आगामी 4 अक्टूबर को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अप्रेंटिसशिप की वेबसाइट पर पंजीकृत अधिष्ठान/उद्योग प्रतिभाग करेंगे। आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिन्होंने अप्रेंटिसशिप वेबसाइट पर अपना पंजीकरण 4 अक्टूबर से पूर्व पर कराया होगा। वह अभ्यार्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता तथा तकनीकी शिक्षा के दस्तावेज, आधार कार्ड की छाया प्रति, दो नवीनतम फोटो एवं अपने बायोडाटा के साथ 4 अक्टूबर को प्रात 9 बजे राजकीय आईटीआई अटसू अजीतमल में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु विजय भास्कर अप्रेन्टिस के प्रभारी का मोबाइल नंबर 7992479227 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم