*ब्रह्मलीन स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती के जन्मदिवस पर भजन संध्या कार्यक्रम 22 को*
*औरैया।* शहर की स्थानीय गोपाल वाटिका आश्रम में गोपाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती जी का 66 वां जन्म "दिवस 22 तारीख दिन बुधवार को शाम समय 7 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक भजन संध्या कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने देते हुए बताया कि ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी राजेश्वरानंद जी सरस्वती के परम शिष्य भागवताचार्य अंकुश जी महाराज द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल, विजय गहोई, राजू बरसैया, राम सजीवन गहोई, राकेश बरसैया, कमल वर्मा, मधुर पोरवाल, गौरव पोरवाल, श्यामू अवस्थी, बटुक महाराज सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। मनीष गुप्ता पत्रकार प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल सेवा संस्थान औरैया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know