Top News

मंदबुद्धि महिला अचानक घर से हुई लापता

*मंदबुद्धि महिला अचानक घर से हुई लापता*

*औरैया।* मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा उत्तरी रामू पाठक वाली गली नरोत्तम पुर रोड निवासी एक मंदबुद्धि महिला रविवार को पूर्वाह्न अचानक अपने घर से लापता हो गई। जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश की , लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। महिला की सास ने गुमशुदगी दर्ज कराये जाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी हैँ।
     मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा उत्तरी (रामू पाठक वाली गली) नरोत्तम पुर रोड निवासी रूपवती पत्नी गजोधर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्रवधू नेहा पत्नी रामबाबू रविवार की सुबह अपने घर पर थी। तभी वह पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक बच्चों को लेकर लापता हो गई। जब उसने बहू को घर पर नहीं पाया। उसी समय उसने पास पड़ोस तथा मोहल्ले में उसकी तलाश की। इसके साथ ही संभावित ठिकानों पर भी जानकारी की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। महिला का कहना है कि उसका पुत्र रामबाबू रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है , तथा उसकी पुत्रवधू नेहा कुछ मंदबुद्धि की है। जिसके चलते उसे आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी घटना घटित ना हो जाए , अथवा कोई अराजक तत्व उसे नाजायज तरीके से पकड़ कर ना ले जाए। पीड़ित महिला ने मामले की गुमशुदगी दर्ज करने तथा पुत्रवधू की तलाश कर  बरामद किए जाने के लिए कोतवाली पुलिस से फरियाद की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم