Top News

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सपा नेताओं ने बढ़ाया कदम।


*मेहनत कर लोगों को निकालने में लगे सेना के जवान*



*रिपोर्ट सौरभ त्यागी* 
स्थान जालौन उत्तर प्रदेश


 यमुना का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों ऐसे गांव हैं, जहां के हालात बिगड़ते जा रहे हैं । इन गांव में  सपा के युवा नेता अनुज यादव  प्रदेश सचिव , श्याम यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित कई नेता मदद के लिए आगे आए हैं और बाढ़ क्षेत्र में जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं ।
वही स्थिति से निपटने के लिए सेना के जवान मेहनत कर लोगों को सुरक्षित बचाने में लगे हुए  हैं आज एक महिला की तबीयत बिगड़ गई जिसको देखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत ही सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया और उस महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। 


पानी का जलस्तर बढ़ने से जिन गांव में नाव द्वारा राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही हैं, ऐसे में जिला प्रशासन ने सेना की मदद मांगी।
 सेना द्वारा 2 हैलीकॉप्टर भेजे गये। इन हैलीकॉप्टर के माध्यम से सेना के जवानों ने 5000 से अधिक राहत पैकिट जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं । 
आपको बता दे कि राजस्थान के कोटा बैराज  बांध से चंबल में और शिवपुरी के सागर बांध से सिंध नदी में छोड़े गए पानी के कारण यमुना  का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है, जिस कारण जालौन के एक सैकड़ा से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। जिस कारण माधौगढ़, रामपुरा , कुठौंद, महेवा, कालपी और कदौरा क्षेत्र के कई गांव प्रभावित है। 


विजुअल मौके के

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم