Top News

कन्या प्राथमिक विद्यालय वावली कुठौंद में मनाया गया अमृत महोत्सव*

रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन


  आज आज दिनांक 12 /08/ 2021 को कन्या प्राथमिक विद्यालय वावली विकास खंड कुठौंद  में  आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर  अमृत महोत्सव का आयोजन  खंड शिक्षा अधिकारी कुठौंद एवं नोडल शिक्षक संकुल यशवंत सिंह पाल के निर्देशन में किया गया
इस अवसर पर *जिला समन्वयक  श्री विश्वनाथ दुबे और जिला संयोजक मनीष परिहार  जिला पंचायत सदस्य बावली श्री विकल प्रजापति , ग्राम प्रधान  वावली श्री प्रशांत  कश्यप  ,ARP टीम से श्री प्रदीप विश्वकर्मा  ,दिनेश यादव  ,बृजेंद्र पाठक  ,संजीव कुमार ,  शिक्षक संकुल रामकुमार गौतम , शिक्षक संकुल दीपक वर्मा  , शिक्षक संकुल अजय राजावत  ,वरिष्ठ  प्र अ कृष्ण पाल सिंह , अटल कुमार , वेदव्यास  ,विकास पांडे ,राम देवी अवस्थी  , गीता चौहान अतिथि गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए सिपाहियों का माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । सेवानिवृत्त सैनिकों ने अपने अनुभव विद्यालय परिवार के साथ साझा किए ।*


 कार्यक्रम के दौरान श्री राममिलन वर्मा जो मार्च 2021 में सेवानिवृत्त हुए उनका सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ए आर पी टीम ने  ई पाठशाला  कार्यक्रम पर चर्चा की। जिला समन्वयक श्री विश्वनाथ दुबे ने विद्यालय परिवार के कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया और न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों को एक मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए मार्गदर्शन किया उन्होंने बताया कि सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे तो निश्चित तौर पर बेसिक शिक्षा की नींव  मजबूत होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि *श्री विकल प्रजापति ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए अपनी तरफ से विद्यालय को एक स्मार्ट टीवी भेंट* करने की घोषणा की साथ ही नवनिर्वाचित *ग्राम प्रधान प्रशांत कश्यप  ने आश्वासन  दिया के विद्यालय में जिन संसाधनों की कमी है उनको पूरा करने में अपना योगदान करेंगे*। कार्यक्रम के अंत में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही ARP टीम को और अतिथिगणों को  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । श्री राम मिलन वर्मा जी के विदाई कार्यक्रम में श्री बद्री प्रसाद महेश्वरी बालिका जूनियर हाई स्कूल के समस्त स्टाफ द्वारा , प्राथमिक विद्यालय वावली द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय में तन मन धन से पूरी तरह से समर्पित श्री भानु प्रताप सिंह उर्फ हीरो सिंह को जिला समन्वयक जी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री दुबे जी ने कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह सहयोगी शिक्षक गिरींद्र कुमार श्री विनोद कुमार और श्री अखिलेश कुमार  का  माल्यार्पण कर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद जिला समन्वयक जी ,ARP टीम , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ग्राम प्रधान बावली ने विद्यालय के कार्यालय , सभी कक्षा कक्ष और स्मार्ट क्लास का पर्यवेक्षण किया जिसकी उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की। तत्पश्चात विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित *अतिथि गणों द्वारा पौधारोपण* भी किया गया।  उक्त कार्यक्रम में न्याय पंचायत बावली के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री गिरींद्र कुमार   एवं देवेंद्र सिंह जी द्वारा सभी उपस्थित अतिथि गणों का आभार प्रकट किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم