*दिल्ली से बस द्वारा अपने घर आ रहे युवकों के साथ कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बैग, मोबाइल व नगदी लूटी*
*दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककोर में बस में बेहोशी हालत में मिला युवक*
*बस में यात्रियों के सहयोग से दो आरोपियों को औरैया जालौन चौराहा पर पकड़ा व पब्लिक ने जमकर पीटा जबकि तीन आरोपी भागने में हुए सफल*
*पुलिस ने आरोपियों को कोतवाली में लाकर उक्त घटना की पूछताछ की व मेडिकल कराया*
*पीड़ित युवक ने अपना नाम शाहआलम पुत्र यूनुस खान बताया कि वह रात्रि 9:00 बजे बदरपुर बॉर्डर से आम्रपाली बस संख्या UP 75 AT 1004 से अपने घर ग्राम चपटा थाना अजीतमल आ रहा था*
*बस में 5 लोग एक साथ चढ़े थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया*
*युवक ने बताया मुझे और मेरे साथ मे दो और लोग अनस पुत्र बबलू एवं दानिश पुत्र बांकर अली जो कि जालौन के रहने वाले है उनको भी कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया*
*यात्रियों द्वारा पीड़ित युवक के घर सूचना देने पर युवक के भाई को बताया गया कि आपका भाई ककोर में बस में बेहोशी हालत में है*
*पीड़ित युवक के भाई ने आकर ककोर से ले जाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती*
*पीड़ित युवक के भाई ने तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know