Top News

समाजवादी व्यापार सभा ने किया संगठन का विस्तार*

*समाजवादी व्यापार सभा ने किया संगठन का विस्तार*

*व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ने पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

*औरैया।* आगामी विधानसभा चुनाव की हवा राजनीतिक दलों में धीमे- धीमे चलने लगी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं , जिसके चलते रविवार को अजीतमल कस्बे के वृंदावन उत्सव गार्डन में समाजवादी व्यापार सभा जनपद इकाई द्वारा अजीतमल क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया गया एक कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने संगठन का विस्तार करते हुए लल्लू राजपूत को संगठन का विधानसभा अध्यक्ष  घोषित किया। इसके अलावा कपिल कुमार जिला उपाध्यक्ष , कुलदीप राजपूत , प्रहलाद सिंहको जिला सचिव बनाया गया। कार्यक्रम में राकेश राजपूत, राजकुमार नायक आफताब खान , आदित्य राजपूत, नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी संजीव पोरवाल , ओके चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष समरजीत राजपूत योगेंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त कर कार्यकर्ताओं को 2022 के लिए पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने ने सहयोग करने की अपील की इस दौरान मयंक यादव रिंकू यादव कल्लू , लोली , नागेश पाल ,संजीव राजपूत, धीरेंद्र, भीमसेन सौरव ,पिंटू , सहितअनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेl

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم