Top News

टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों के सम्मान मे शामिल होंगे मंगल दल के युवा




*टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों के सम्मान मे शामिल होंगे मंगल दल के युवा* 

*औरैया 18 अगस्त 2021*  -  _युवाओं में खेलकूद प्रतिभा को और प्रज्वलित करने के लिए हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक को माध्यम बनाकर सम्मान किया जा रहा है। युवाओं और जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने लखनऊ में वृहद आयोजन किया है। जिसमें जिले से 50 युवक, महिला मंगल दल के सदस्य प्रतिभाग करेंगे।_ 

_जिला युवा कल्याण अधिकारी औरैया अभिताभ कुमार  ने बताया कि युवा कल्याण, के तत्वाधान में 19 अगस्त को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी, अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में कार्यक्रम होगा। इसमें टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के आयोजन में जनपद के 50 युवक, महिला मंगल दल के सदस्यों में 25 पुरूष व 25 महिला को प्रतिभाग करने के लिए भेजा जा रहा है। अपर जिलाधिकारी   रेखा एस चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है। जिसमें जनपद के 50 युवक, महिला मंगल दल के सदस्य बसों से जिला मुख्यालय विकास भवन ककोर से सुबह नौ बजे पुलिस व्यवस्था के साथ रवाना होंगे। जिला प्रशासन प्रतिभागियों के जलपान एवं भोजन आदि की व्यवस्था करेगा।_

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم