उत्तर प्रदेश न्यूज 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:- विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एनटीपीसी दादरी में सद्भावना दिवस शपथ समारोह 19 अगस्त, 2021 को आयोजित किया गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत सद्भावना दिवस शपथ समारोह का आयोजन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किया गया।इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक दादरी बी श्रीनिवास राव ने अपने कार्यालय मे ही सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा ली। साथ ही महाप्रबंधक प्रचालन बिधान कुमार चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक फ्यूल मैनेजमैंट के मोहंती सहित विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा ली।इस सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा के माध्यम से कर्मचारियों को संदेश दिया गया कि वे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझायेंगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know