जीवन सुरक्षा टाइम कीर्ति शर्मा | दिबियापुर के शिव ग्लैक्सी गेस्ट हाउस में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की बैठक व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती तथा पार्टी विस्तार पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, शुभ गुप्ता द्वारा औरैया जिला व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया।और कुछ नौजबानो को नियुक्त पत्र भी दिए गए व्यापारियों ने ठाना है2022 में अखिलेश सरकार लाना है बैठक को संबोधित करते व्यापार सभा के जिलाअध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता एवं समर्थक पार्टी के रीढ़ होते हैं इसलिए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी में जोड़ें। युवा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि जिले में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। समस्याओं को लेकर संघर्ष करना होगा तथा किसान नौजवान को पार्टी से जोड़ना होगा। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत एवं पार्टी के मुख्य संरक्षक मुलायम सिंह यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जनता के बीच पहुंचाने तथा पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में उमेश पालीवाल,बारे लाल पाल,नृपेंद्र यादव,कल्लू पोरवाल,रविन्द्र पोरवाल,रणवीर यादव,श्याम जी,सिव्होम बड़े भाई बीरेंद्र व अन्य सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे
औरैया में बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया बल-सपा प्रदेश महासचिव
UPN TV
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know