फिर हुआ बड़ा भूस्खलन एचआरटीसी बस समेत कई गाड़ियां मलबे में दबी,40 सवार लापता,जानिए कारण
किन्नौर. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने से बड़ा हादसा पेश आया है. इस हादसे में एचआरटीसी बस की चपेट में आने की सूचना है. बताया जा रहा है कि चट्टानें गिरने से एचआरटीसी बस मलबे में दब गई है. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है. किन्नौर जिले में मूरंग-हरिद्वार रूट की यह बस है. अभी तक प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है. चट्टानें गिरने से कई वाहन मलबे में दब गए हैं. एचआरटीसी बस और अन्य वाहनों में कितने लोग सवार थे, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know