*अब 26 अगस्त को खुलेगी निविदा*
*औरैया 25 अगस्त 2021* - _जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गोवर्धन बायोगैस संयंत्र की स्थापना हेतु दक्ष/ अनुभवी एवं पंजीकृत एजेंसी का चयन किए जाने हेतु इच्छुक एजेंसियों से 21 अगस्त तक अल्पकालीन निविदा आमंत्रित की गई थी, जिन्हें 23 अगस्त को जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित समिति के समक्ष खोला जाना था। किंतु 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित हो गया, जिसके कारण 23 अगस्त को अल्पकालीन निविदा नहीं खोली जा सकी। अतः समस्त निविदादाताओं को सूचित किया जाता है कि निविदा जमा किए जाने हेतु नियत अंतिम तिथि 21 अगस्त तक प्राप्त समस्त निविदाएं आगामी 26 अगस्त को दोपहर दो बजे खोली जाएंगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know