उत्तर प्रदेश न्यूज 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
बिधूना विधानसभा समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी डा0नवल किशोर शाक्य ने घर घर पहुंचकर किया जनसंपर्क
डा0नवल किशोर शाक्य ने लोगो से 2022में समाजवादी पार्टी के प्रति वोट डालने की अपील
औरैया(रामगढ़): डा0 नवल किशोर शाक्य ने आज विधूना विधानसभा(202) रामगढ़ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष्य/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनसंपर्क आरंभ किया।समाजसेवी डॉ नवल किशोर शाक्य ने रामगढ़ से जनसंपर्क शुरू करते हुए पूर्वा भगत पहुंचे। जहां समाजसेवी डॉ नवल किशोर शाक्य ने लोगो से मुलाकात की व वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रही कूट नितिज्ञ गतिविधियों से बचने की अपील की। वही ग्राम के लोगो ने डा0 नवल किशोर शाक्य को फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। डा0 साहब वही से होते हुए चोथामिल बेला रोड पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के लोगो से मुलाकात की। वही से होते हुए ग्राम पंचायत अवावर के जवाहरपुर गांव पहुंचे।जहा लोगो ने भव्य स्वागत किया। व फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। डा0 नवल किशोर शाक्य ने लोगो से समाजवादी पार्टी प्रति वोट डालने की अपील की। वही वर्तमान सरकार द्वारा हो रही लगातार मंहगाई से आम जनता को बहुत मुश्किल का सामना पड़ रहा है। वर्तमान सरकार ने लगातार पेट्रोल,डीजल, गैस सिलेंडर तथा रोजमर्या की खाने की चीजों में दामों की वृद्धि हो रही है। जिससे मध्यमवर्गीय लोगो को परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा है।और इसी प्रकार डा0नवल किशोर शाक्य ने बादशाहपुर छोंक, चम्पतपुर,ताजपुर छोंक में लोगो के बीच में जनता चौपाल लगाई।और लोगो को भरोसा दिलाया कि इस जुमालेवाजी वाली सरकार के बहकावे में नहीं आए।इस सरकार ने हमेशा से हम सभी लोगो का उत्पीड़न करने का काम किया है।इस दौरान समाजवादी पार्टी के समाजसेवी डॉ नवल किशोर शाक्य के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव,प्रधान संदीप कुशवाहा,भारत सिंह कुशवाहा, डॉ राघवेंद्र सिंह शाक्य, रजनीश कुशवाहा,ओम जी राणा, पप्पू पाल आदि ग्राम के लोग उपस्थित रहे।
अब एक जुट हो जाना है,2022 में भाजपा को उत्तर प्रदेश से भगाना है,भैया अखिलेश यादव की समाज वादी विचारधारणा की सरकार को बनाना है- डा0 नवल किशोर शाक्य
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know