औरैया में पीएनबी बैंक ने किया KMC हॉस्पिटल अपने अंडर में ,जानिये कारण
- बंधक जमीन पर भी प्रशासन ने बैंक को कब्जा दिलाया
- पंजाब नेशनल बैंक का करीब 11करोड़ रुपए न चुकाए जाने पर हुई कार्यवाही
औरैया। औद्योगिक नगर दिबियापुर में स्थित सुपर स्पेशलिटी निजी कृष्णा मेडिकल सेंटर केएमसी की इमारत और बंधक जमीन पर जिला प्रशासन ने रविवार को पंजाब नेशनल बैंक को कब्जा दिला दिया। बैंक अधिकारियों के अनुसार करीब 11करोड़ रुपए के ऋण की बकायेदारी की वसूली ना हो पाने पर सरफेसी एक्ट के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।

प्रशासन ने कृष्णा मेडिकल सेंटर को सील एवं जब्त कर पंजाब नेशनल बैंक को हैंड ओवर कर दिया। इसके अलावा अन्य बंधक पर संपत्तियां भी पंजाब नेशनल बैंक को हस्तांतरित की गई हैं। अस्पताल में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर को सूचीबद्ध कर उप जिलाधिकारी सदर रमेश यादव व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंजाब नेशनल बैंक बसूली केंद्र इटावा के अधिकृत अधिकारियों व दिबियापुर ब्रांच के हेड दीपक मांगलिक को अस्पताल की जमीन और बिल्डिंग के साथ अन्य बंधक चल अचल संपत्तियों पर भौतिक रूप से कब्जा दिलाया गया। बता दें कि गत माह जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कृष्णा मेडिकल सेंटर में मरीजों के भर्ती किए जाने पर रोक लगाने के साथ भर्ती मिले दो मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के लिए कमेटी गठित की थी। बैंक अपने बकाए की वसूली के लिए उच्च न्यायालय में पैरवी कर रही थी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know