*आयुष्मान जागरूकता अभियान में सीएमओ ने दिखायी हरी झंडी,टीम को किया रवाना*
*औरैया।* 27 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी ई गवर्नेंस द्वारा 7 दिवसीय आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन के क्रम में दूसरे दिन आयुष्मान भारत योजना के संबंधित जागरूकता के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया, तथा सभी विकास खंडों में आयुष्मान भारत का कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव व उपचिकित्सा अधिकारी शलभ मोहन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। जिसके द्वारा ग्रामीण स्तर पर आम जनमानस को आयुष्मान भारत योजना के लिए जागरूक किया जा सके। जिला प्रबंधक आनन्द सोनी व अभिषेक कुमार ने बताया कि बाइक रैली के आयोजन से ग्रामीण जनमानस में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया , तथा प्रत्येक विकासखंड में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए निःशुल्क कैंप का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सीएचसी के जिला समन्वयक अनुज कुमार ने आम जनमानस से आयुष्मान भारत योजना की लाभ प्राप्त करने के लिए नजदीकी सीएचसी केंद्रों पर उपस्थित होने के लिए अपील की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know